पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संजीव कुमार और उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि दूल्हा सैयद की मजार के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो चेन लूट करता है। वह अपने साथियों के इंतजार में खड़ा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस जब वहां पहुंची, तब तक उसके तीन और साथी वहां पहुंच गए। इस पर पुलिस चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अनुज यादव पुत्र मंगल सिंह यादव निवासी ततेना थाना गोदर दतिया मध्यप्रदेश बताया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और लूट की एक चेन का टुकड़ा बरामद हुआ। वहीं, दूसरे ने अपना नाम देवसिंह उर्फ दिलीप परिहार निवासी मैरी थाना नवाबाद बताया। तीसरे ने अपना नाम यदुवीर पुत्र राजू यादव निवासी हजरयाना बंगलाघाट झांसी बताया। इसके अलावा चौथे साथी ने अपना नाम आशू खान पुत्र इसरार खान निवासी बड़ागांव गेट अंदर बताया। इनके पास से डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसकी नंबर प्लेट पर महाकाल एम पी 32 एमएफ 0965 अंकित है।