
झांसी में बहन ने दी भाई को मुखाग्नि।
Jhansi News: बीरभूमि झांसी के संजय कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के पिता पहले से ही गुमशुदा है और बड़ा भाई बीमार चल रहा है। ऐसे में मीनू कुशवाहा ने बहन होने का फर्ज निभाया और भाई की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद खुद उसकी चिता को मुखाग्नि दी। जिसने इस नजारे को देखा उसकी आंख नम हो गई। बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के किनारे बने पार्किंग स्थल पर गुरुवार को दिन में एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया तो ऑटो चालकों ने उसकी शिनाख्त रक्सा निवासी संजय कुशवाहा (45) पुत्र भगवान दास कुशवाहा के रूप में की। परिजनों को सूचना मिली, तो बहन पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। परिवार का कोई सदस्य नहीं आने पर बहन ने अपना फर्ज निभाया।
20 साल से पिता है लापता
जानकारी देते हुए मृतक की बहन मीनू कुशवाहा ने बताया है कि उसके पिता 20 साल पहले लापता हो गए थे। उसके दो भाई हैं, जिसमें संजय बड़ा था और छोटा भाई बीमार है, जो चल-फिर नहीं सकता है। छोटी बहन जालौन में पढ़ती है। उसने बताया कि आज पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई संजय की मृत्यु हो गयी है, जिस पर वह पोस्टमार्टम हाउस आयी। उसने भाई की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि संजय की शादी नहीं हुई थी और वह ऑटो चलाता था।
कई-कई दिन तक नहीं आता था घर
मीनू आगे बताती हैं कि उसका भाई नशा करता था, जिसकी वजह से कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई नहीं आने पर उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपने भाई के शव को कंधा देंगी और मुखाग्नि देगी। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि संजय का शव पार्किंग स्थल में मिला था, जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कुछ ऑटो चालकों ने उसकी शिनाख्त की थी, जिस पर उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि संजय शराब पीने के चलते बीमार भी रहता था। उन्होंने बीमारी के चलते मौत होने की आशंका जतायी।
Published on:
11 Aug 2023 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
