16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! किसी दिन नीले ड्रम में मिलेंगे बाप-बेटे…झांसी में पार्षद के प्यार में पागल पत्नी से बचाने की गुहार

Jhansi News: झांसी में एक पति ने अपनी पत्नी पर संगीन सारोप लगाएं हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का अन्य पुरुषों के साथ संबंध हैं। पति ने इसकी जांच के लिए घर पर पुलिस भेजी तो मामले का खुलासा हुआ। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Google source verification
Jhansi
Play video

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी को अन्य पुरुष के साथ रंगे हाथ पकड़वा दिया। पति के अपने ही घर पुलिस भेजी जहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। पति झांसी से 100 किलोमीटर दूर नौकरी करता है। उसने वीडियो जारी कर अपनी बात कही है। 

क्या है पूरा मामला ? 

दरअलस, झांसी के मऊरानीपुर वाला युवक महोबा में नौकरी करता है। वो स्वस्थ्य विभाग में संविदाकर्मी है। उसकी पत्नी झांसी के सरकारी स्कूल में क्लर्क है। दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी। उन्हें एक 6 साल का बेटा है। दोनों के बीच रिश्ते कई दिनों से खराब चल रहे थे जिसके चलते वो अपने परिवार से दूर रह रहा था।

पति ने क्या कहा ? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद पति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में पति ने अपनी पत्नी के कई लोगों से अफेयर होने के दावे किये हैं। वीडियो में पीड़ित पति कह रहा है कि 6 महीने पहले मोबाइल चाट पकड़ा था उसमे वो किसी अभिषेक नाम के लड़के से बात कर रही थी। समझाने पर भी नहीं मानी। तब से मैं अलग रहने लगा। हो सकता है कि अगर मैं साथ रहने का प्रयास करूं तो कल मेरी या मेरे बच्चे की लाश किसी ड्रम में मिले। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहूंगा।

यह भी पढ़ें: रामायण नहीं, सम्राट अशोक पर बोलिए – मंच से उतरे मंत्री हरगोविंद कुशवाहा

पुलिस ने क्या कहा ?

 झांसी के मऊरानीपुर CO रामवीर सिंह ने कहा कि महिला ने लिखित पत्र दिया है कि मेरे पेट में दर्द था और मैं दवा के लिए युवक को बुलाई थी। मैं इस पर कोई कार्यवाही नहीं चाहती। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पति के आरोप की कोई तहरीर नहीं मिली है। ये चार पांच महीने पुराना वीडियो है इसकी जांच की जा रही है।