
झांसी के ऐतिहासिक किले के आमोद गार्डन में होने वाले इस शो का नया समय शाम 6.30 और शाम 7.30 बजे होगा। पहले यह शो 7 और 8 बजे दिखाया जाता था। 1 नवंबर से यह नया समय लागू कर दिया गया है।
महारानी लक्ष्मीबाई की गाथा
लगभग 32 मिनट के इस लाईट एंड साउंड शो में महारानी लक्ष्मीबाई के साहस और शौर्य की गाथा को एक बेहद रोचक ढंग से दिखाया जाता है। झांसी किला खुद अपनी महारानी की कहानी सुनाता है।
अनूठा शो
यह शो देश का अपने आप में अनोखा शो है। इस लाइट एंड साउंड शो में लेजर की मदद से सभी घटनाक्रम को नए अंदाज में दिखाया जाता है। यह देश का पहला लाइट एंड साउंड शो है जहां खुले आकाश के नीचे 270 डिग्री पर प्रोजेक्शन होता है।
शो की खास बात
यह बिल्कुल 3D शो की तरह लगता है। इस लाइट एंड साउंड शो के लिए टिकट एडवांस में बुक करना होता है। टिकट झांसी किले के मेन गेट या फिर स्मार्ट सिटी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।
Published on:
01 Nov 2023 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
