20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News : ट्रेन में 2 महिलाओं के साथ रेप, दो फौजियों पर लगे आरोप

Jhansi News : झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं के साथ रेप हो गया। पीड़िताओं ने फौजियों पर रेप का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

झांसी

image

Patrika Desk

Apr 02, 2023

rep

पुलिस के साथ रेप विक्टिम।

Jhansi News : झांसी में दो जवानों पर रेप के आरोप लगे हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं के साथ रेप किया। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी और सेना पुलिस जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला

पीड़ित महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि वे शाम को जीआरपी थाने के पास से निकल रहीं थीं। उसी समय उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने महिलाओं को रोका और कहा कि मेरा मोबाइल खो गया है। मुझे एक जरूरी कॉल करनी है। उस व्यक्ति की मदद करने के लिए एक महिला ने अपना मोबाइल उसे दे दिया।


बुरी नियत के चलते यार्ड में बुलाया

फौजियों पर आरोप है कि उन्होंने बुरी नियत के चलते महिलाओं को यार्ड में खड़ी ट्रेन में बुलाया। जब महिलाएं वहां पहुंची तो एक नहीं बल्कि दो लोग मौजूद थे। महिलाएं जैसे बोगी के अंदर पहुंची फौजियों ने उन्हें पकड़ लिया। और उनके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद फौजियों ने उन महिलाओं के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें वहां से भगा दिया।


112 पर फोन करके पूरी घटना बताई

रेप के बाद दोनों महिलाओं ने 112 पर कॉल की और पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। अब पुलिस और सेना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।