
झांसी में लंबा समय बिताए थे भगवान राम, मिले रामायणकालीन अवशेष
झांसी. झांसी के पुनावलीकलां में चट्टान पर रामायण प्रसंग के चित्र मिले हैं। जिससे यह साबित होता है कि भगवान राम ने झांसी में भी लंबा समय बिताया था झांसी के रक्सा क्षेत्र में एक गांव पुनावलीकलां है जहां चिराऊ की पहाड़ी पर मुगलकालीन चित्र पाए गए हैं। पत्थर पर मिले इन चित्रों में रामायण प्रसंग के चित्र पाए गये हैं तथा भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण युद्ध की मुद्रा में पाए गये हैं। वहीं राम भक्त हनुमान का भी चित्र पत्थरों में उकेरा गया है। एक पत्थर ऐसा भी है जिस पर शिवलिंग भी बना हुआ पाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि यह चित्र मुगलकालीन है। उस दौरान यह तीर्थ स्थान रहा होगा। बरसात के बाद दोबारा सर्वे कराया जाएगा। आसपास का क्षेत्र भी देखा जाएगा। पुरातत्व अधिकारी एसके दूबे का कहना है कि चट्टानों में जो चित्र मिले हैं वह मुगलकालीन लग रहे हैं। पुरुषों ने पायजामा पहन रखा है। उनसे मुगल काल का पता चलता है। जहां यह चित्र मिले हैं वह पहाड़ी मनोरम है। अवैध खनन से इस पहाड़ी के पानी के श्रोत को कम किया जा रहा है। ग्राम सभा चाहे तो इस स्थान को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित कर सकती है। बरसात के बाद यहां विस्तृत सर्वे कराया जाएगा।
महानगर से 14 किलोमीटर दूर है यह गांव
पुनावली कला गांव महानगर से 14 किलोमीटर दूर स्थित है। जिस पहाड़ी पर यह चित्र पाए गए हैं वह गांव से 2 किलोमीटर पीछे अंबावाय रजवाहा नहर से सटी पहाड़ी है। इन चट्टानों पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान व शिवलिंग उकेरा गया है। इन चट्टानों पर भगवान राम और लक्ष्मण युद्ध की मुद्रा में दिखाए गए हैं।
Published on:
17 May 2019 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
