सरकार ने यूपी बोर्ड के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया। इसके अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल के परीक्षार्थियों को 9वीं के 50 प्रतिशत व 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन तैयार की है। ऐसे ही इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को 10वीं के 50 प्रतिशत, 11वीं के 40 व 12वीं प्री-बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन के आधार पर परिणाम लगभग तैयार किया है। दरअसल परीक्षा देने पर छात्रों को कहीं न कहीं अपने परिणाम का अनुमान लग जाता है, लेकिन इस वर्ष बिना परीक्षा रिजल्ट देखने को लेकर हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, महोबा जिले के छात्रों में ज्यादा उत्सुकता है।