7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Flood: बारिश से टापू बना बुढ़ाई गांव, पलायन करने को मजबूर हुये ग्रामीण

UP Flood: झांसी में 48 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते पानी-पानी हो गई गांव की गलियां। घर-गृहस्थी का सामान लेकर दूसरी जगह जाने लगे ग्रामीण।

2 min read
Google source verification
a2

बारिश से टापू बना बुढ़ाई गांव।

UP Flood: मूसलाधार बारिश ने हर ओर पानी ही पानी कर दिया। मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले बुढ़ाई गांव बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ। बुढ़ाई गांव के पास बना लखेरी बांध का भी जलस्तर बढ़ गया है। बारिश से ग्रामीणों के घर में पानी घुस गया, इससे वह पलायन करने को मजबूर हो गये।


60 घंटे से हो रही बारिश

पिछले 60 घंटे से रुक- रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों के घरों में पानी भर रहा है। टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा के पास बना लखेरी डैम बारिश से लबालब हो चुका है। अभी डैम 184.10 क्यूसेक पानी भर चुका है। सिंचाई विभाग ने बताया कि 185.20 बांध भरने की क्षमता है। 184.30 के बाद बांध से पानी निकाला जाएगा। बांध से प्रभावित बुढ़ाई गांव में हालात बदतर होते चले जा रहे हैं। ग्रामीणों के घरों में, सरकारी स्कूल में भी पानी भर चुका है। जिससे गांव के बच्चे विद्यालय पढ़ने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का सड़क से सम्पर्क टूट गया है। सिंचाई विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों के लिए नाव का इन्तजाम किया गया।

पलायन को मजबूर है लोग

जिन ग्रामीणों ने डूब क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मकान खाली नहीं किए थे। वह लोग अपनी गृहस्थी का सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे हैं। जिन ग्रामीणों के पास अन्य कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, उनके सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी हुई है। इधर, बारिश के चलते पथराई डैम का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सिंचाई विभाग के अधिकारी, लेखपाल, जिलेदार, पुलिस, अन्य कर्मचारी बांध पर डेरा जमाए हुए हैं। उन्होंने आस-पास के गांव महेवा, बगरौनी, खलीलपुरा, लिधौरा, गोरपुरा, पसौरा, देवरा, कछियाई मऊ आदि जो लखेरी बांध से प्रभावित गांव है। उन ग्रामीणों को सिंचाई विभाग द्वारा अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। कहा कि यदि बांध का जलस्तर बढ़ता है, तो कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं।