
बेतवा नदी पर बना माताटीला बांध।
UP Flood: उत्तर प्रदेश के झांसी सहित कई इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। मध्यप्रदेश और यूपी में लगातार बारिश होने की वजह से बेतवा नदी उफान पर है। झांसी प्रवेश करने से पहले ललितपुर जनपद में बने माताटीला बांध से 80 हजार 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। अभी भी मानसून एक्टिव होने की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक और बारिश हो सकती है।
गुरुवार को खोले गए थे 18 गेट
झांसी मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते बेतवा नदी का बहाव बहने लगा है। गुरुवार की माताटीला बांध के 18 गेट खोल कर 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार को बेतवा में जलस्तर और बढ़ गया।
अब 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
इसलिए माताटीला बांध से लगभग 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। शासन ने बेतवा नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि मध्य प्रदेश में बारिश अधिक होने के कारण बेतवा का जल शाम तक स्तर और बढ़ सकता है।
Published on:
05 Aug 2023 07:03 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
