
योगी के अफसर बोले- हर काम के लिए पैसे की जरूरत, नहीं तो विकास कैसे होगा
झांसी। योगी राज में उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा वातावरण तैयार किया जाए कि जनता स्वयं आगे बढ़कर टैक्स जमा करे। स्वयं के विकास के लिए आवश्यक है कि हम आत्मनिर्भर बनें तथा उपलब्ध संसाधनों का सही तरह से उपयोग कर आय बढ़ाएं। पीपीपी माडल के माध्यम से भी आय की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। जो सम्पत्तियां हैं उन्हें किराए पर देकर भी आय प्राप्त की जा सकती है। ऐसा करने से सम्पत्ति सुरक्षित रहेगी और रख-रखाव भी होगा। वह यहां नगर निगम सभागार में मंडल के समस्त नगर निकायों की राजस्व क्षमता का आंकलन एवं राजस्व संग्रहण के लिए आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर काम के लिए पैसे की जरूरत होती है। पैसा नहीं होगा, तो विकास कैसे होगा।
मदद करने का दिलाया भरोसा
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने मंडल के झांसी नगर निगम सहित सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों से कहा कि जब तक राजस्व स्रोत की जानकारी नहीं होगी हम आय नहीं बढ़ा सकते। कोई भी काम करने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। पैसा नहीं होगा तो विकास कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि यदि निकाय चाहते हैं कि बोर्ड आय बढ़ाने में सहयोग करे तो निकाय अपने यहां बैठक में संकल्पपत्र तैयार कर हमें कहे या राज्य सरकार नोटिफिकेशन कर हमें कहे, हम मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड 42 निकायों में कर निर्धारण व आय बढ़ोत्तरी के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बोर्ड के उद्देश्य की जानकारी देते हुए प्रति व्यक्ति आय के सापेक्ष व्यय के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। अध्यक्ष ने सभी नगर निकायों से कहा कि अपनी सम्पत्तियों की सूचना दें ताकि उसे बेबसाइड पर अपलोड किया जा सके। ऐसा करने से सम्पत्तियां सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि सम्पत्ति के विवादों का न्याय- निर्वाहन करना भी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में है। मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि यह उचित अवसर है कि कार्यशाला में दी जाने वाली आय बढ़ाने संबंधी जानकारी को कार्य में शामिल करें। बोर्ड के सदस्य शिव शंकर सिंह ने बोर्ड के गठन के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि जो ईओ 2016 में आएं हैं उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण उनके कार्य में पैनापन नहीं है। वह कार्यशाला का लाभ उठाएं।
वसूली बढ़ाने पर दिया जोर
नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य वित्त आयोग व 14वें वित्त आयोग से मदद न मिलने पर समस्या होगी। वसूली बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक मकान हैं जो व्यावसायिक हैं लेकिन कर नहीं दे रहे। उन्हें कर के दायरे में शामिल करने से आय में वृद्धि होगी। विवाह घर बनाने की जानकारी देते हुए उन्होंने सम्पत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए लेखपाल को कागजात उपलब्ध कराए जाने का सुझाव दिया। विशेषज्ञ डा. यूपी सिंह ने स्वयं कर निर्धारिण को बढ़ावा देने का सुझाव देते हुए कहा कि आनलाइन टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कार्य में पारदर्शिता होने पर जनता से दूरी कम होगी। उन्होने नगर पंचायतों में भी सम्पत्ति रजिस्टर बनाए जाने का सुझाव दिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यशाला में अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी, एडीएम विजय बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह उपस्थित रहे। संचालन ज्वाइंट कमिश्नर अरूण कुमार गुप्ता ने किया।
Published on:
16 Mar 2018 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
