15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert: झांसी में हुई सीजन की सबसे तेज बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Alert: झांसी में रविवार की दोपहर एक दम से बारिश की झड़ी लग गई जिसका रात भर सिलसिला जारी रहा। इससे पहले 3 अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
a1

झांसी में अगले 2 दिनों तक और होगी अच्छी बारिश।

UP Weather Alert: रविवार को जोरदार तरीके से लौटे मानसून ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पानी को तरस रहे जून, जुलाई और अगस्त ने मानसून के विदा होते सितम्बर में झमाझम बारिश करा दी। 5 सितम्बर से शुरू हुयी बारिश की झड़ी रुक-रुककर रविवार को भी जारी रही। रविवार को लगभग 70 मिलीमीटर (2.85 इंच) बारिश हुयी, जो इस सीजन की सबसे अधिक वर्षा है। इसी के साथ झांसी के रोड नाले में तब्दील हो गए। कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। फिलहाल आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अगले 48 घंटे भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हुई झमाझम बारिश के बावजूद तापमान अधिकतम 31 डिग्री एवं न्यूनतम 25 डिग्री रहा। सोमवार और मंगलवार को भी मध्यम बारिश के आसार हैं, लेकिन बुधवार को बारिश थम सकती है।


इन तारीखों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

10 सितंबर को 70 मिमी, 3 अगस्त को 57 मिमी, 21 जून को 38 मिमी, 2 अगस्त को 31 मिमी और 22 अगस्त को 26 मिमी बारिश दर्ज की गई है।