
बारिश की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
UP Weather Alert: यूपी में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। राजधानी समेत कई जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, झांसी में 15 अगस्त तक एक बार फिर मानसून लौटने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ-साथ लोगों को उमस भरी गर्मी सताती रही। शनिवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
सुबह चलेंगी तेज हवाएं
झांसी में शनिवार को सुबह 6 से 9 बजे तक 11 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से इनकी रफ्तार में कमी आना शुरू हो जाएगी। और दोपहर 3 बजे तक 9 KM की रफ्तार रह जाएगी। रात 12 बजे के बाद फिर एक बार हवाओं की गति में तेजी देखने को मिलेगी। और शनिवार की सुबह 4 बजे तक इनकी स्पीड 13 KM प्रति घंटे हो जाएगी।
गर्मी का रहेगा एहसास
शनिवार को झांसी में गर्मी का एहसास रहेगा। यहां का तापमान न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी के साथ-साथ उमस का भी एहसास सताता रहेगा।
15 अगस्त से होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार झांसी में 15 अगस्त तक हल्की फुल्की ही बारिश हो सकती है। 16 अगस्त से एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। और यहां कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी।
Published on:
12 Aug 2023 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
