
यूपी के कई जिलों में होगी मूसलाधार बारिश।
UP Weather Alert: यूपी में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। राजधानी समेत कई जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, झांसी में 15 अगस्त तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है। लगभग 5 दिन बाद झांसी में एक बार फिर मानसून लौटेगा और अच्छी बारिश होगी।
सुबह चलेंगी तेज हवाएं
झांसी में शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से इनकी रफ्तार में कमी आना शुरू हो जाएगी। और दोपहर 3 बजे तक 6 KM की रफ्तार रह जाएगी। रात 12 बजे के बाद फिर एक बार हवाओं की गति में तेजी देखने को मिलेगी। और शनिवार की सुबह 4 बजे तक इनकी स्पीड 11 KM प्रति घंटे हो जाएगी।
गर्मी का रहेगा एहसास
शुक्रवार को झांसी में गर्मी का एहसास रहेगा। यहां का तापमान न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी के साथ-साथ उमस का भी एहसास सताता रहेगा।
16 अगस्त से होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार झांसी में 15 अगस्त तक हल्की फुल्की ही बारिश हो सकती है। 16 अगस्त से एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। और यहां कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी।
Published on:
11 Aug 2023 05:50 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
