
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन।
Up Weather Update: झांसी में दिसंबर के पहले दिन ही मौसम ने अद्भुत रंग बिखेरा। पूरे दिन आसमान में सूरज की चमक देखने को नहीं मिली। वहीं, पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। जिसके चलते ठंड का एहसास होने लगा है।
शनिवार को भी हो सकती है बूंदाबांदी
दिसम्बर माह की शुरुआत में ही मौसम ने अद्भुत रंग दिखाया। सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन फिर सूरज ने चमक बिखेरी, लेकिन दिन चढ़ने के बाद सूरज काले बादलों के झुरमुट में ऐसा गुम हुआ कि दोपहर को ही अंधेरा-सा पसर गया। रुक-रुक कर हल्की फुहारें भी बरसीं, जिससे हवाएं और सर्द हो गईं। पारे ने एक साथ 7 डिग्री का गोता लगाया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
बदलते मौसम में रोग और कीटों से बचाएं फसल
मौसम में होता बदलाव, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश फसलों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार राय और डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि कई हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में अधिक गिरावट होने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में फसलों को नुकसान होने की आशंका है। रबी मौसम की मुख्य फसल गेहूं, सरसों, मटर, चना को नुकसान पहुंचता है। बदलते मौसम में फसल को रोग और कीट लगने की आशंका है। ऐसी स्थिति में किसान नुकसान से बचाव के लिए पानी की निकासी का प्रबंध करें। पौधे की अच्छी विकास एवं उत्पादन के लिए दवाओं का छिड़काव करें। किसान फसलों पर निगरानी रखें, जिससे फसलों की बीमारियों पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके।
Published on:
02 Dec 2023 06:05 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
