
बारिश की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से मौसम की बेरुखी देखने को मिल रही है। आसमान में बादल छा रहे हैं। लेकिन बूंदा-बांदी को छोड़ दिया जाए तो अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। अब यूपी में अगले एक दिन बाद मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। झांसी सहित कई जनपदों में अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
सोमवार को रहेगी उमस
झांसी में सोमवार को सुबह 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो दिन में बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिन में 81 प्रतिशत नमी रहने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होगी। और आसमान में बादल छाए रहेंगी।
शाम को हवा की रफ्तार में आएगी कमी
सोमवार की शाम को झांसी में हवा की रफ्तार में कमी आएगी। 2 KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं। आसमान में में छिछले बादल छाए रहेंगे। नमी में थोड़ी कमी आने से सुबह की अपेछा उमस कम महसूस होगी।
15 अगस्त से बदलेगा मौसम
एक दिन बाद झांसी सहित यूपी के कई जनपदों का मौसम बदल जाएगा। यहां मानसून दोबारा से एक्टिव होने लगेगा। जिसके चलते 15 अगस्त की शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है।
Published on:
14 Aug 2023 05:36 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
