यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीज भर्ती हैं और दो डॉक्टर आपस में एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।