17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : झांसी में नदियों का बढ़ा जलस्तर, खुल गए पथराई बांध के गेट

Jhansi News : प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। 25 जून से मानसून की बारिश शुरू होगी। इसके 29 जून तक लगातार होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
a3

पथराई बांध के खोले गए गेट।

Jhansi News : बुधवार- गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पथराई व लखेरी बांध को लबालब कर दिया। बांध में क्षमता से अधिक पानी आ चुका है। पथरई बांध के 2 गेट खोलकर 1528 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी की निकासी के चलते डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गयी है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने दोनों बांधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।


छमता से ज्यादा पानी भरा

मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले पथराई व लखेरी बांध बारिश से क्षमता से अधिक भर चुका है। दोनों बांधों से पानी की निकासी की जा रही है। बांधों के 2-2 गेट खोलकर पानी को निकाला जा रहा है। पानी की निकासी के चलते इसका असर डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों पर पड़ सकता है, इसके लिए आज मऊरानीपुर एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिओम सिंह, अधिशासी अभियन्ता (पथराई बांध) एके तिलक ने दोनों बांधों का निरीक्षण किया।

2 गेट खोले गए हैं

अधिकारियों ने डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों से बात कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से पथराई व लखेरी बांध का जलस्तर बढ़ चुका है। दोनों बांधों में क्षमता से अधिक पानी आ गया है, इससे पानी की निकासी गेट खोलकर की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि फेस 1 से फेस 2 के मध्य संपर्क स्थापित करने के लिए नावों को लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पथराई बांध के 2 गेट खोलकर अभी तक 1,528 क्यूसेक पानी की निकासी की जा चुकी है, जबकि लखेरी बांध के दोनों गेटों को रात लगभग 9 बजे बंद करवा दिया गया है।

सुखनई का वेग थमा

बारिश से सुखनई नदी उफान पर आ गयी थी। इससे मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत गांवों को जोड़ने वाले रिपटे जलमग्न हो गये थे और गांवों से लोगों का सम्पर्क टूट गया था। शुक्रवार को बारिश के शान्त रहने से सुखनई की उफान भी कुछ कम हो गया। रिप्टों से भी पानी नीचे होने के चलते आवागमन धीरे-धीरे सुचारु हो गया।