
Rain Alert: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की रफ्तार तेज हो गई है। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने वाला है। मो. दानिश की चेतावनी के अनुसार अगले 2 घंटे बाद यूपी के 51 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 150 किमी की रफ्तार से शाम साढ़े सात बजे तक गुजरात के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यूपी के 51 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है और सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
गुरुवार को बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, गाजियाबाद, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, बिजनौर, नजीबाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर में गुरुवार को दिन के समय लू और रात के समय तापमान बढ़ने से गर्मी रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत गर्मी से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
Published on:
15 Jun 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
