7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी में मौत का कुआं, पानी की मोटर डालते हुए दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

झांसी के बमनुआ में पानी की मोटर डालते समय कुएं में गिरने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत। जबकि एक घायल है। इस घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम।

less than 1 minute read
Google source verification
झांसी में मौत का कुआं, पानी की मोटर डालते हुए दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

यही वो कुआं है जहां दो लोगों की मौत हो गई

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बमनुआ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी के लिए मोटर डालते समय कुएं के ऊपर रखी हुई चट्टाने टूट गईं, जिसके कारण उनके ऊपर खड़े हुए चार लोग कुएं में गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

ये है पूरा मामला

सूचना के अनुसार, गुरुवार दोपहर ग्राम बमनुआ निवासी रमजू कुशवाहा, बाबूलाल दौदेरिया, राजू झा और एक अन्य व्यक्ति एक कुएं में पानी के लिए मोटर डाल रहे थे। इसी दौरान कुएं के ऊपर रखी हुई चट्टाने टूट गईं और चारों लोग कुएं में गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत चारों को कुएं से बाहर निकाला और उन्हें झांसी के अस्पताल ले गए।

मौत और घायलों की जानकारी

इस हादसे में रमजू कुशवाहा और बाबूलाल दौदेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रमजू कुशवाहा ने झांसी के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बाबूलाल दौदेरिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं, मिस्त्री राजू झा और एक अन्य व्यक्ति का झांसी में उपचार किया जा रहा है।

परिजनों में कोहराम

इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक रमजू कुशवाहा के बेटे संजय दौदेरिया ने पूरे घटना क्रम की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कुएं में पानी के लिए मोटर डालने में मदद कर रहे थे। हादसे के बाद से परिवार सदमे में है।