
Jhansi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चोर टानगा गांव की रहने वाली मीना की शादी लहचूरा के गढ़वा गांव के रहने वाले अनिल वंशकार से हुई थी। 27 साल की मीना और अनिल के शादी को 8 साल पुरे हो गए थे। चार दिन पहले मीना का पति अनिल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया।
अनिल घर से एक हजार रुपये लेकर निकला था। उसे जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। अनिल के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। दो दिन पहले झांसी के निवाड़ी से दो लोग आएं और कहने लगें कि अनिल उनकी बेटी को लेकर भाग गया है।
मीना ये बात सुनते ही सदमे में आ गई। मीना मंगलवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गई। रात में वो कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब घर की बड़ी बहु ने देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। मीना को घर के अन्य सदस्यों की मदद से को फंदे से उतारा गया।
लहचूरा थाने के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं करायी है। तहरीर मिलते ही जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी।
मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि ससुराल वाले मीना को आये दिन परेशान करते रहते थें। करीब एक साल पहले अनिल एक दूसरी महिला को लेकर भाग गया था। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। मीना उसी वक्त मायके आ गई थी। पुलिस और पंचायत की बात मानकर वो दोबारा ससुराल चली गई थी।
संबंधित विषय:
Published on:
30 Apr 2025 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
