24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : गर्लफ्रेंड को रोमांस करना भारी पड़ा, बीवी ने चप्पल से पीटा, झूठ बोलकर घर से निकला था पति

Jhansi News : झांसी के इलाइट चौराहे पर पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को चप्पल से पीट दिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

2 min read
Google source verification
a4

गर्लफ्रेंड को पिटने से बचाता पति।

Jhansi News : झांसी से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। 16 साल पहले हुई शादी का तमाशा बनते इलाइट चौराहे पर राहगीरों ने देखा। पति घर से झूठ बोलकर निकला तो पत्नी उसका पीछा करती हुई आ गई। उसने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। फिर गर्लफ्रेंड पर चप्पलों की बौछार कर दी। सबसे व्यस्त रोड़ से जो भी निकला उसने यह तमाशा देखा। आखिरकार पुलिस को मामला शांत करने के लिए आना पड़ा।

लोग दो महिलाओं के झगड़े में मनोरंजन तलाश रहे थे

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे पर गुरुवार की शाम एकाएक लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां से जोर-जोर से एक महिला की चीखने की आवाजें आ रही थी। जो भी निकल रहा था वो उस जगह रुक रहा था। तमाशबीन बनी भीड़ दो महिलाओं के बीच के झगड़े में मनोरंजन की तलाश कर रही थी। उनका बीच-बचाव कोई नहीं कर रहा था। मामला 16 साल के रिश्ते में बेवफाई का था।

न्यू ईयर पर हुई थी रिश्ते की जानकारी

झांसी का रहने वाला मुकेश गैस एजेंसी में काम करता है। उसकी 16 साल पहले रीना से शादी हुई थी। दोनों के रिश्ते में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आया। लेकिन साल 2023 रीना की जिंदगी में भूचाल लेकर आ गया। और उसे अपने पति की बेवफाई की जानकारी हुई।


चोरी छिपे चला रिश्ता

पति का झांसी की एक महिला से अफेयर चल रहा है। रीना ने मुकेश को बहुत समझाया। मुकेश मान भी गया और गर्लफ्रेंड को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। लेकिन वो अननोन नंबर से फोन करके मुकेश से बात करती रही। चोरी छिपे रिश्ता चलता रहा।


गर्लफ्रेंड के पहले भी रह चुकी कई अफेयर

बृहस्पतिवार को मुकेश घर से झूठ बोलकर निकला। रीना को मुकेश पर शक हुआ तो उसने चुपचाप पीछा किया। इलाइट चौराहे पर रीना ने मुकेश को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। और चप्पल से पिटाई कर दी। मामले को शांत करने के लिए पुलिस आ गई। इसके बाद मुकेश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौके से गायब हो गया।