
कपल की इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।
Jhansi News: रात में पत्नी के साथ खाना खाने के बाद मोबाइल पर आए कॉल पर बातें करते हुए एक युवक घर से निकल गया। रात भर परिजन उसके आने का इन्तजार करते रहे। सुबह उसका शव श्मशान घाट के अन्दर बरगद के पेड़ पर लटका मिला। युवक इकलौता पुत्र था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
ये है पूरा मामला
थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम छिरौना में रहने वाला लगभग 28 वर्षीय पंकज यादव ट्रक चालक था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने बताया कि ढाई वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उस पर आ गयी। 2 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका 6 माह का एक बच्चा है। परिजनों के मुताबिक पंकज की पत्नी का दिल्ली पुलिस में चयन हो गया। पत्नी का मेडिकल कराने के लिए पंकज को पत्नी के साथ दिल्ली जाना था। रात में वह घर से मोबाइल फोन पर बात करते हुए निकला। इसके बाद लौटकर नहीं आया। पूरी रात परिवार वाले चिंता में रहे।
बरगद के पेड़ से लटका था शव
घर वाले तलाश रहे थे तभी गांव वालों ने बताया कि एक युवक की शव श्मशान घाट में बरगद के पेड़ पर लटका है। इस पर वह वहां पहुंचे तो देखा वह शव पंकज का था। यह देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची चिरगांव पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हैंगिंग आया है, उसने आत्महत्या की है। घटना के पीछे के कारण को गृहकलह बताया जा रहा है।
Published on:
19 Sept 2023 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
