
घायल होने के बाद राजा बंशकार का झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।
झांसी के सीपरी बाजार के अंबावाय में घरेलू सामान को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद इतना अधिक गहरा गया। पति ने कमर में लगा तमंचा निकाल और लहराने लगा। पत्नी से छीनने का प्रयास किया तो गोली चल गयी, जो पति के सिर को छूकर निकल गई। घायल पति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये है पूरा मामला
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम अम्बावाय निवासी राजा बंशकार (22) पुत्र राजू मजदूरी करता है। उसकी 3 साल पहले प्रियंका से शादी हुई थी। उनकी 11 माह की एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि बीते रोज प्रियंका ने पति से घरेलू सामान मंगवाया था। शाम को पति सामान लेकर नहीं आया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
तमंचा हाथ में लेकर लहराया
राजा ने कमर में लगा तमंचा निकाला और लहराने लगा। पत्नी ने तमंचा छीनने का प्रयास किया, तभी गोली चल गयी। गोली राजा के सिर में लगते हए निकल गई। इससे वह घायल हो गया। राजा का बड़ा भाई अमर सिंह गांव का चौकीदार है। उसने घटना की सूचना पुलिस दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अवैध तमंचा और चले हुए कारतूस का खोखा बरामद कर आरोपी राजा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा किया गया दर्ज
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने पर पति राजा ने खुद को गोली मारी है। अवैध तमंचा बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Published on:
24 Nov 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
