
मृतका का पति और भाई।
Jhansi News : झांसी में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। सवा माह के दुधमुंहे बच्चे को खेत के कुएं पर अकेले छोड़कर मां ने कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर पति ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 2 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। टीकमगढ़ के थाना कुड़ीला क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा निवासी जयमाला की 10 साल पहले श्रीराम के साथ शादी हुई थी। पति श्रीराम ने बताया कि वह पत्नी जयमाला और सवा साल के पुत्र के साथ खेत पर रहता था ।
घर में बेहोश मिली पत्नी
श्रीराम एक रिश्तेदार की शादी में गया था। मंगलवार को सुबह लौटा तो खेत पर बने मकान में पत्नी अचेत अवस्था में पड़ी थी। सवा माह का पुत्र नहीं था। वह बच्चे को तलाशने निकला तो उसके रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर कुएं पर गया तो वह किनारे की तरफ लेटा हुआ था। पत्नी की हालत खराब थी । उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
घर वालों ने मारपीट के लगाए आरोप
भाई का आरोप- मारपीट कर जहर खिलाकर कर दी हत्या ग्राम रमपुरा निवासी मृतका के बड़े भाई गौरीशंकर राजपूत ने बताया कि ससुराल वालों ने बहन के जहर खाने के बाद उनको कोई सूचना नहीं दी। गाँव के एक व्यक्ति ने फोन करके उसको बताया था, जिस पर वह उसकी ससुराल गया था। बहन के बारे में पूछने पर बताया था कि वह बीमार है और अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जब उसकी मौत हो गयी तो सुबह फोन करके बताया। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जयमाला के साथ मारपीट की और जहर खिलाकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
तीन साल पहले ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था
गौरीशंकर ने बताया कि लगभग 3 साल पहले भी ससुराल वालों ने बहन को बुरी तरह से पीटा था। उसने देहरी चौकी में शिकायत की थी। बाद में गाँव के लोगों ने समझकर राजीनामा करवा दिया था। मेडिकल चौकी इन्चार्ज अजय भदौरिया ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना टीकमगढ़ क्षेत्र की है। आगे की कार्यवाही टीकमगढ़ पुलिस करेगी।
Published on:
02 Jun 2023 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
