27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhansi News: घर की कलह से तंग आकर महिला ने बेतवा नदी में लगा दी छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jhansi News: झांसी नोट घाट के पास बेतवा नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। वहां मौजूद मछुआरों ने आनन-फानन में अपनी नाव चलाई और महिला के पास पहुंचकर उसकी जान बचा ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman jumped into Betwa

नदी के बाहर निकलने के बाद महिला ने सुनाई आपबीती।

Jhansi News: बरुआसागर पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला नोटघाट पुल पर पहुंची और बेतवा नदी में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। नदी में मछलियों का शिकार करने वाले मछुआरों ने नाव से पहुंचकर महिला को डूबने से बचाया। महिला को नदी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर ले गए, जहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


सुसाइड करने का था प्रयास

मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालय निवाड़ी के वार्ड नंबर 3 मस्जिद के पीछे निवासी ज्योति साहू पत्नी आशीष साहू घरेलू विवाद से परेशान होकर बेतवा नदी पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगाते हुई जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला परिवार में चल रहे रोज-रोज के विवाद से परेशान थी।


मछुआरों ने बचा ली जान

महिला के नदी में छलांग लगाते ही नदी में मछलियों का शिकार करने वाले मछुआरों ने पहुंच कर महिला को डूबने से बचा लिया, तभी किसी ने थाना बरुआसागर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही बरुआसागर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को नदी से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेज दिया।