12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से ननद को देखने निकली संध्या बीच रास्ते अचानक बाइक से गिरी, मौके पर मौत, दिखी बड़ी लापरवाही

Jhansi News : अपनी बीमार ननद को देखने हॉस्पिटल जा रही थी संध्या। बाइक के पहिए में उसका दुपट्टा फंस गया। वो सड़क पर सिर के बल गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
a2

पति के साथ बाइक से जा रही थी संध्या।

Jhansi News : झांसी में रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई। बीमार ननद को अस्पताल में देखने के बाद पति और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रही महिला का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया। इससे वह गिरकर घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं।


दुपट्टा फंसने की वजह से हुई मौत

झांसी जनपद के थाना सीपरी बाजार के ग्राम बरगढ़ निवासी रवि यादव की बहन दतिया के अस्पताल में भर्ती है। 31 मई को रवि अपनी बहन को देखने के लिए पत्नी संध्या (29) व पुत्र देव ( 4 ) के साथ दतिया गए थे। वहां से लौटते समय संध्या के गले में पड़ा दुपट्टा बाइक के पहिये में लिपट गया, जिससे संध्या सिर के बल सड़क पर गिर गयी।


कई हॉस्पिटल में कराया इलाज

संध्या को उपचार के लिए दतिया ले गए। वहां से उसको झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कुछ देर इलाज चलने के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में दो दिन उपचार चलने के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया, जिस पर परिजनों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। यहाँ आज उसकी मौत हो गयी। संध्या की दो पुत्री दिपाली (11) व दिव्यांशी ( 8 ) हैं।