
प्रतीकात्मक खबर
झांसी की रहने वाली लड़की अपने मामा के घर रह रही थी। ललितपुर का एक युवक उसे अपनी बातों में फंसाकर भगा ले गया। 5 दिन तक लड़की को अपने साथ रखा और हर दिन रेप करता रहा। घर वापस लौटी लड़की ने पूरी आपबीती सुनाई।
जमानत याचिका खारिज
न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अंजना ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की पैरवी विशेष लोक अभियोजक नरेन्द्र कुमार खरे ने करते हुए बताया कि एक महिला ने बबीना थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 वर्ष की बेटी अपने मामा के यहां रहती थी।
लड़की को भगाकर ले गया था युवक
ललितपुर के थाना पूरा कला के ग्राम पूरा बिरधा निवासी शिवम नाम का युवक लड़की को अपने साथ 22 सितंबर 2023 को लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। 5 दिन तक उसने लड़की को अपने साथ रखा और हर दिन उसके साथ रेप किया।
5 दिन बाद घर लौटी लड़की
जब 5 दिन बाद लड़की घर लौट कर आई तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी।
Published on:
21 Nov 2023 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
