21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुआ के घर से पैसे लेकर लौट रहा था, फोर व्हीलर ने युवक को मार दी टक्कर, 15 फीट उछलने के बाद मौत

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। खेत में पानी लगाने के लिए पैसे नहीं थे। वो अपनी बुआ से लेकर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद हॉस्पिटल में मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Vivek

इलाज के दौरान विवेक।

फसल में पानी और मजदूरी के लिए रुपए की जरूरत होने पर बुआ के घर से रुपए लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को चार- पहिया वाहन ने टक्कर मार 1 इस टक्कर के बाद वह लगभग 15 फीट ऊंचाई पर उछला और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और बीए फाइनल का छात्र था। चार पहिया वाहन का चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी को छोड़कर भाग गया।


बीए फाइनल का था छात्र

थाना टहरौली क्षेत्र के कुकर गांव शंकरगढ़ निवासी विवेक (21) चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था। विवेक के पिता मेवालाल ने बताया कि खेत में मूंगफली की फसल खड़ी है। फसल में पानी लगाने और मजदूरी के लिए रुपए की जरूरत थी। पुत्र विवेक को उन्होंने अपनी बहन के पास रुपए लेने के लिए ग्राम इमलिया भेजा था। बीती रात को वह अपनी बुआ से 10 हजार रुपए लेकर बाइक से घर लौट रहा था। दुरसड़ा के पास सामने से तेज गति में आ रहे फोर-व्हीलर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।


माता-पिता का था इकलौता बेटा

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी। राहगीर सन्तोष साहू ने विवेक के मोबाइल से सिम निकालकर उसके पिता को दुर्घटना की सूचना दी और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलिज लेकर आए। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो संतोष ने विवेक के पास से मिले 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन उनके सुपुर्द कर दिए। उपचार के दौरान आज सुबह लगभग 5 बजे विवेक की मौत हो गई। विवेक की मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी 2 बहनें रोशनी और वर्षा की शादी हो चुकी है, तीसरी बहन रूबी विवेक से छोटी है।