12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धींगडि़या में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल महिला की भी मौत 

सूरजगढ़ थाना इलाके के धींगडिया गांव में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद में पहले भी झगडे हो चुके। गांव के विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके साथ खेत में उसके पिता बाबूलाल (50), भाई […]

2 min read
Google source verification
Murder news

सूरजगढ़ थाना इलाके के धींगडिया गांव में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद में पहले भी झगडे हो चुके। गांव के विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके साथ खेत में उसके पिता बाबूलाल (50), भाई सोनू (21), बहन प्रियंका (30) तथा मां सरिता (45) भी थे। इस दौरान वहां पुनिता पुत्र रामअवतार, देवेंद्र पुत्र रामअवतार, सांवरमल पुत्र नेतराम, सरोज, पवन सहित अन्य लोग आए और उन्होंने तलवार, लाठियों, सरियों से उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में भाई सोनू, पिता बाबूलाल, मां सरिता, बहन प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सूरजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल, सरिता और प्रियंका को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां बाबूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात बाबूलाल की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

दो भाइयों की संतानों में है झगड़ा

घायल विकास ने बताया कि मृतक सोनू बैंगलोर में एक कम्पनी में काम करता है। वह चार पांच दिन पहले ही गांव आया था। मृतक बाबूलाल गांव में ही खेती करता था। दोनों पक्ष आपस में दो दादा की औलाद है। नेतराम और गणपत राम दोनों भाई हैं। उनकी औलाद में ही झगड़ा है। दोनों भाइयों के नाम करीब 20 बीघा जमीन है। इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में भी मामला चल रहा है। सूचना के बाद डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने उठाएं।

एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों से ली जानकारी

सूचना मिलने के बाद एसपी राजर्षी राज वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि धींगडिय़ा गांव में सुबह परिवार में ही आपस में मारपीट हुई है। मारपीट में पिता - पुत्र की मौत हो गई है। एक महिला को जयपुर रैफर किया गया है। इस मामले में पांच लोगों को डिटेन कर लिया गया है। मामले में जो भी दोषी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग