
दूर दूर तक मनसा माता की महिमा
पचलंगी. झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखण्ड से करीब 30 किमी दूर अरावली की वादियों में बसे मणकसास गांव की अधिकतर आबादी ढाणियों में है। यहां की पहाडिय़ों में मनसा शक्ति पीठ मंदिर स्थित है। जो शेखावाटी में ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। वहीं गांव में सैकड़ों वर्ष पूर्व शुरू हुई नृसिंह लीला का एक दिवसीय मंचन आज भी होता है। पुजारी सोनू महाराज ने बताया, लीला का मंचन प्रति वर्ष अश्वनी मास की शुक्ल पक्ष की बारस को होता है। वहीं गांव के पश्चिम दिशा में निर्झर धाम है। वहां पर सावन मास में मेले जैसा आयोजन रहता है। गांव के विद्यालय भवन, धर्मशाला सहित अन्य सार्वजनिक भवनों का निर्माण दानदाताओं ने करवाया है।
#my village manaksas
नवरात्र व सावन में
लगता मेला
मनसा माता मंदिर के पुजारी रोहिताश योगी व मंदिर व्यवस्थापक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि यहां नवरात्र व सावन मास में मेला लगता है। गांव के पश्चिम दिशा में दुशासन भंैरोजी का मंदिर है। यहां पर विजयादशमी के रोज वार्षिक मेला लगता है। क्षेत्र के आस -पास के लोग भैंरूजी की मान्यता रखते हैं। वहीं पर पहाड़ी पर स्थित टोडी वाले बालाजी का मंदिर स्थित है, इस का वार्षिक मेला आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष की बारस को लगता है। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं सहित प्रवासी श्रद्धालु भी भाग लेते हैं।
#aao ganv chale manaksas
पहचान- संतों की तपोस्थली
गांव में स्थित बरखण्डी बाबा की तपोस्थली व मनसा शक्तिपीठ में रामेश्वरदास बाबा, बिहारीदास बाबा, झरनानाथ महाराज, कालीदास महाराज, जगदीश दास महाराज व गंगादास महाराज, माधवदास महाराज, दुर्गादास महाराज सहित अनेक संतों ने तप किया।
समस्या- विद्युत लाइन में फाल्ट मुख्य समस्या
मणकसास गांव में बालिका शिक्षा के लिए मात्र 8 वीं तक का ही विद्यालय है। इस कारण से बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जगहों पर जाना पडता है। शिक्षा को बीच में ही छोडऩा पडता है। वहीं गांव पहाड़ी की तलहटी में बसा होने के कारण बारिश के पानी की सही निकासी नहीं होने पर थोड़ी बारिश में ही पानी घरों में घुस जाता है। -रिपोर्ट अरुण शर्मा
आंकड़ों में गांव
जनसंख्या 7781
कुल घर 1440
साक्षरता दर 60. 5
(वर्ष 2011 के अनुसार )
Published on:
11 Sept 2020 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
