15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

53 lakh theft case : दिल्ली में पकड़ा गया 53 लाख की चोरी का आरोपी

जमीन बेचने से मिली राशि में से 53 लाख रुपए घर के कमरे में एक संदूक में रखे हुए थे। 28 जुलाई की रात्रि को पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। घर के सभी सदस्य पार्टी में गए थे। वापस आए तो कमरे के ताले टूटे हुए थे और संदूक में रखे 53 लाख रुपए गायब थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Accused of theft of 53 lakhs arrested

सदर थाना क्षेत्र के गांव नयासर में हुई 53 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मंडावा निवासी विकास जांगिड़ पुत्र ओमप्रकाश को दिल्ली से पकड़ा है। सीकर रेंज के टॉप टेन अपराधियों में शामिल आरोपी विकास पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई की रात्रि को नयासर गांव में एक घर में घुसकर संदूक में रखे 53 लाख रुपए चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में 29 जून को नयासर निवासी सुनीता कस्वां ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया गया था कि जमीन बेचने से मिली राशि में से 53 लाख रुपए घर के कमरे में एक संदूक में रखे हुए थे। 28 जुलाई की रात्रि को पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। घर के सभी सदस्य पार्टी में गए थे। वापस आए तो कमरे के ताले टूटे हुए थे और संदूक में रखे 53 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने बताया कि मामले में वांछित एक आरोपी विकास जांगिड़ को पकड़ने के लिए टीम में शामिल अंमित कुमार, बुलेश और सुरेन्द्र ने नारनौल, रेवाड़ी, दिल्ली, यूपी आदि स्थानों पर दबिश दी। फरार आरोपी के अशोक नगर दिल्ली में होने का इनपुट मिला। इसके आधार पर सदर थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व टीम ने आरोपी को दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया।