9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाची व भतीजे की मौत

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी स्टेट हाइवे 37 पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार भतीजे व चाची की मौत हो गई। साथ ही युवक की मां गम्भीर रूप से घायल हो गई।

2 min read
Google source verification
accident_3.jpg

,,

गुढ़ागौड़जी(झुंझुनूं)। झुंझुनूं-उदयपुरवाटी स्टेट हाइवे 37 पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार भतीजे व चाची की मौत हो गई। साथ ही युवक की मां गम्भीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार धमोरा निवासी पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर उसकी मां सुभीता व रिश्ते में चाची सरोज पोसाना जा रहे थे। पोसाना गांव के निकट जमवाय माता मोड़ के पास स्टेट हाइवे 37 को पार करते समय बाइक व रोडवेज बस की टक्क्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार पंकज(18) पुत्र धर्मपाल जाखड़ व सरोज(48) पत्नी सुभाष जाखड़ निवासी धमोरा की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : एक ही घर से उठी तीन अर्थियां, सड़क हादसे में दम्पती एवं भाभी की मौत

बाइक पर सवार पंकज की मां सुभीता घायल हो गई। टक्कर के बाद रोडवेज में बैठी सवारियों की चीख सुनकर आस-पास के घरों के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टक्कर के बाद एक महिला सड़क पर गिर गई लेकिन युवक व दूसरी महिला रोडवेज के नीचे आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस उदयपुरवाटी से झुंझुनूं की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस सड़क किनारे मिट्टी के टीले में धंसकर रुक गई।

यह भी पढ़ें : दो युवकों ने पीट-पीट कर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पंकज के पिता की कोरोना से हो चुकी मौत
पंकज के पिता धर्मपाल जाखड़ की पिछले दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। पंकज की मौत के बाद परिवार में उसका बड़ा भाई संदीप है। दुर्घटना में घायल इनकी मां सुभीता उपचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि ये लोग पोसाना में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।

चार बच्चों की मां थी सरोज
सड़क हादसे में शामिल मृतका सरोज के चार बच्चे है। जिनमें तीन बेटियां व एक बेटा है। सरोज का पति सुभाष जाखड़ खेती का कार्य करता है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग