28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा निरंजन नाथ को लक्ष्मण सिंह शेखावत की स्मृति में मिला बालासाहब देवरस समरसता सम्मान

अतिथियों ने बाबा निरंजन नाथ महाराज टांई को लक्ष्मण सिंह शेखावत की स्मृति में बालासाहब देवरस समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया।

3 min read
Google source verification
jhunjhunu news

उदयपुरवाटी में निरंजन नाथ महाराज को बालासाहब देवरस समरसता सम्मान से सम्मानित करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक गोपाल शर्मा, डॉ लोकेश शेखावत, प्रन्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल व अन्य।

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के उदयपुरवाटी में आयोजित समारोह में अतिथियों ने बाबा निरंजन नाथ महाराज टांई को लक्ष्मण सिंह शेखावत की स्मृति में बालासाहब देवरस समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके अलावा पूर्व कुलपति व कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीआर छींपा को आदर्श शिक्षक नारायण सिंह शेखावत की स्मृति में आदर्श शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। आभा कंवर की स्मृति में सशक्त नारी सम्मान से साध्वी डॉ. योगश्री नाथ को सम्मानित किया गया। सभी को 21 - 21 हजार रुपए, श्रीफल, शाल एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान किए गए।समारोह के मुख्य अति​थि राजस्थान के ​शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रहे। उन्होंने उदयपुरवाटी कस्बे के शाकंभरी मार्ग पर स्थित नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास टांई की ओर से संचालित आनंद श्री चेतना केन्द्र में रविवार को आरएसएस के राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारक रहे लक्ष्मण सिंह शेखावत के जन्मोत्सव पर आयाेजित बालासाहब देवरस समरसता सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित किया। उन्होंने मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व पौधों को बचाने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि लगातार पेड़-पौधों की कटाई के कारण धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष भारत-पाकिस्तान सीमा पर तो तापमान 55 डिग्री तक चला गया था। ऐसे में धरती को तपन से बचाने के लिए सात अगस्त को पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सात करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

नारायण सिंह व लक्ष्मण सिंह का पूरा जीवन श्रेष्ठ समाज रचना में समर्पित रहा: गोपाल शर्मा

समारोह के मुख्य वक्ता सिविल लाइंस जयपुर के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि नारायण सिंह और लक्ष्मण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से श्रेष्ठ समाज रचना और व्यक्ति निर्माण में समर्पित रहा।उन्होंने जिसको स्पर्श किया ,वही संस्कारित और सुयोग्य नागरिक बन समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल रहे। समारोह में.विशिष्ट अतिथि नारायण सेवा प्रन्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, मध्यप्रदेश सागर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति कन्हैयालाल बेरवाल, पूर्व कुलपति व कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीआर छींपा, महन्त निरंजन नाथ एवं साध्वी डाक्टर योगश्री और पूर्व कुलपति डाक्टर लोकेश शेखावत ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों का चेयरमैन रामनिवास सैनी, भाजपा नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा, सुुभाष शर्मा चिड़ावा, वैद्य चंद्रकांत गौतम चिराना, वीरपाल सिंह शेखावत, राजेन्द्र मंडीवाल, विश्वंभर पूनियां, सत्यनारायण सिंह चिराणा, राजेन्द्र भामू की ओर से सम्मान किया गया।

पौधे लगाए

कार्यक्रम से पहले शिक्षा मंत्री दिलावर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंवला व अर्जुन के पौधे लगाए। कार्यक्रम से पहले आनंद श्री चेतना केन्द्र में हुए सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया। शिक्षा मंत्री के आनंद श्री चेतना केन्द्र में पहुंचने पर जयनारायण व्यास विवि जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ लोकेश शेखावत व हरियाणा सरकार में सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सूरजगढ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह शेखावत, डाक्टर अमर सिंह शेखावत चूरू, विक्रम सिंह बगड़, बनवारीलाल मीणा, चंदू शर्मा हांसलसर, भवानी शंकर शर्मा जाखल, दिनेश धाबाई मंडावा, विष्णु चेतानी नीमकाथाना, पुष्कर उपाध्याय सीकर, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, ईश्वर सिंह राठौड़ सीकर,ताराचंद मित्तल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी, झबर सिंह शेखावत, वीरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद राजेन्द्र ढेनवाल, रामप्रताप पुलकित सहित अनेक गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप शेखावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक सिंह बड़ागांव व बलवंत सिंह चिराना ने किया।

चार घंटे रुके शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कार्यक्रम में निर्धारित समय 11 बजे पहुंच गए थे। इस दौरान वे कार्यक्रम में चार घंटे तक रुके रहे। कार्यक्रम के बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि उनको पता है कि शिक्षकों की कमी है। जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग