31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : जयपुर के बाद झुंझुनूं के भी एक बैंक से भागे डकैत, इस बार पड़ौसी ने भगाया

लोगों की सजगता से चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Feb 2018, 3:51 PM IST

jhunjhunu bank robbery

झुंझुनूं.

जयपुर में एक्सिस बैंक में डकैती के असफल प्रयास के बाद शुक्रवार देर रात 2 बजे झुंझुनूं के गुढ़ागौडज़ी में स्थित यूकों बैंक में भी डकैती की घटना सामने आई है। हालांकि डकैती करने आए बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। लोगों की सजगता से चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश अपने साथ भारी-भरकम लोहे के सरिए साथ लेकर आए थे। बदमाश बैंक का मुख्य गेट तोडकऱ अंदर घुसे और केस गेट को तोडऩे का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौडज़ी कस्बे में यूकों बैंक की ब्रांच में देर रात 2 बजे के करीब चार नकाबपोश बदमाश बैंक का मुख्य गेट तोडकऱ अंदर घुसे। बदमाश करीब एक घंटे तक बैंक के अंदर ही मौजूद रहे। इसके बाद बैंक में हलचल होने से पडौसी को भनक लगी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया और तीन बदमाशों को पुलिस ने भागते समय गिरफ्तार किया।

करीब एक घंटे तक बैंक के अंदर रहे बदमाश
पुलिस के अनुसार डकैती के मंसूबे से आए बदमाश बैंक के अंदर करीब एक घंटे तक मौजूद रहे। इसके बाद बदमाशों ने बैंक के अंदर केस गेट को तोडऩे का प्रयास किया। लेेकिन वह सफल नहीं हो सके। बैंक में हो रही हलचल से पड़ौसी को इसकी भनक लगी और तुरंत ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया

4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक्ति सिंह निवासी गुड़ा, संदीप सिंह उर्फ नीतू किशोरपुरा, संजय सिंह और विकास मीणा को गिरफ्तार किया है। सबसे खास बात है कि संदीप सिंह उर्फ नीतू राष्ट्रपति भवन दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता है। वह इन दिनों अपने घर किशोरपुरा आया हुआ था।