
झुंझुनूं शहर में पुलिस लाइन फाटक पर रेलवे व राज्य सरकार की आपस की लड़ाई में अटका ओवरब्रिज का अधूरा कार्य अब जल्द फिर से शुरू होगा। इसके अलावा तीन ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज और बनाए जाएंगे। संसदीय क्षेत्र में 4 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज के कार्य किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से शुरू कर दी गई है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद बृजेन्द्र ओला की ओर से पूछे गए गए सवाल के जवाब में दी है। हालांकि जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में यह ओवर ब्रिज/ अंडर ब्रिज कहां बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि उक्त चार में पुलिस लाइन फाटक पर अधूरा पड़ा ओवरब्रिज शामिल है।
सांसद बृजेन्द्र ओला ने सवाल उठाया था कि रेलवे में लम्बित आरओबी व आरयूबी का ब्योरा क्या है? झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में कितनी योजनाएं निर्माणाधीन हैं? इनकी वर्तमान स्थिति व पूरा होने की समय सीमा क्या है? कवच सुरक्षा प्रणाली के तहत कितनी लम्बाई को शामिल किया गया है? राष्ट्रीय रेल योजना 20230 की वर्तमान स्थिति क्या है।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में रेल परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,959 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह वर्ष 2009-14 के औसत 682 करोड रुपए प्रतिवर्ष की तुलना में 14 गुना अधिक है। राजस्थान में 01 फरवरी 2025 तक 547 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)/रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के कार्य 5,213 करोड रुपए की लागत के साथ प्रगति पर है।
पंद्रह मार्च 2019 को पुलिस लाइन के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का शिलान्यास हुआ था। यह ओवरब्रिज करीब छह साल से अधूरा पड़ा है। जब भी ट्रेन आती है फाटक बंद हो जाता है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। यह फाटक जयपुर से झुंझुनूं आने वाले मुख्य मार्ग पर बना है। शहर में सबसे ज्यादा वाहन इसी मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी भी इसी फाटक पर होती है। करीब 850 मीटर लम्बे इस ओवरब्रिज का कार्य 14 सितम्बर 2020 को पूरा था। यह अवधि भी निकल चुकी। मार्च 2025 चल रहा है। यदि अप्रेल में भी कार्य शूरू हो तो भी इस साल कार्य पूरा होना मुश्किल है।
ओवरब्रिज के अधूरे कार्य को पूरा करवाने के लिए राजस्थान पत्रिका ने एक पुल बहुत दूर शीर्षक से समाचार अभियान चलाया। इसके अलावा समय समय पर समाचार प्रकाशित कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान खींचा। सरकार के मंत्री आने पर उनके सामने हर बार सवाल उठाए।
रेल मंत्री ने जवाब में यह भी बताया कि राजस्थान में इन्फ्रास्ट्रचर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 01 अप्रेेल.2024 तक 32 रेल परियोजनाएं प्रगति पर है, जिनमें लगभग 51814 करोड़ रुपए की लागत के साथ 4,191 किलोमीटर नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य किए जा रहे हैं।
Published on:
20 Mar 2025 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
