16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu News: पेड़ा व्यापारी पर फायरिंग… मांगी 1 करोड़ की फिरौती, जानिए अपराधियों ने कॉल पर क्या बातें की

Jhunjhunu Pedawala: अपराधियों ने पेड़ा व्यापारी पर फायरिंग किए। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग से पहले के घटनाक्रम को जानिए..

2 min read
Google source verification
chirawa jhunjhunu Pedawala firing incident latest news in hindi

झुंझुनूं। राजस्थान के प्रसिद्ध पेड़ा व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती की मांग करते हुए सोमवार 16 दिसंबर को अपराधियों ने दुकानदार पर फायरिंग किए। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार 17 दिसंबर तक आरोपियों से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटना झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की है।

पेड़ा व्यापारी ने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे कर्मचारी दुकान में कार्य कर रहे थे। अचानक एक युवक दुकान पर आया। उसने काउंटर पर बैठे गगन (पेड़े व्यापारी) को एक पर्ची थमाई लेकिन पर्ची नीचे गिर गई। इसी दौरान युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पर्ची में एक करोड़ रुपए तैयार रखने और जल्द ही मिलने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने धमकी भरी पर्ची को कब्जे में ले लिया। जिसकी जांच की जा रही है।

फायरिंग से पहले के घटनाक्रम को जानिए

पेड़ा व्यापारी ने बताया कि पिछले एक महीने से उनसे लगातार फिरौती की मांग की जा रही थी और न देने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। इस दौरान हमने कई नंबर ब्लॉक भी किए। घटनाक्रम से एक दिन पहले रविवार को भी एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने पेड़े का दाम पूछा। इसके बाद पूछा कि दुकान पर कब आ रहे हैं। उसने पूछा कि दुकान पर कौन-कौन मिलेगा। मैंने उसे सामान्य ग्राहक समझकर बात की। इसके बाद उसने दुकान के मिठाई के डिब्बे की फोटो वॉट्सऐप पर भेजी। उस समय कॉलर से फिरौती को लेकर कोई बात नहीं हुई। अगले दिन अपराधियों ने फायरिंग की घटनाक्रम को अंजाम दिया।

कस्बे के अन्य व्यापारियों में दहशत

घटना के बाद शहर के मेन मार्केट में व्यापारियों सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के अगले दिन यानी मंगलवार को मौके पर पुलिस मौजूद रही। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना की शाम एसपी शरद चौधरी, एएसपी फूलचंद मीणा मौके पर पहुंचे। एसपी ने वारदात स्थल का जायजा लेते हुए डीएसपी धींधवाल, सीआई सामरिया ने मामले से जुड़ी जानकारी ली। फायरिंग के आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के प्रसिद्ध पेड़ा व्यापारी की दुकान पर क्यों हुई फायरिंग, जानें पूरा मामला