15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: उर्स में मची अफरा-तफरी, परिवार के साथ हरियाणा से मन्नत मांगने आई महिला की मौत

1 Woman Died In Sakarwar Peer Narhar Dargah: रेखा देवी पत्नी अशोक नीचे फर्श पर गिर गई। कुल की रस्म स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं रेखा भीड़ में फर्श से उठ नहीं सकी। ऐसे में लोगों के पैरों के नीचे रौंदे जाने से रेखा की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के चिड़ावा नरहड़ दरगाह में चल रहे सालाना उर्स के दूसरे दिन सोमवार शाम को कुल के छींटों की रस्म में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें हरियाणा की एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला जायरीन घायल हो गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार के पाटन निवासी रेखा अपने पति अशोक और परिवार के चार-पांच अन्य सदस्यों के साथ नरहड़ दरगाह के सालाना उर्स में मन्नतें मांगने आई थी।

मृतका के देवर इंद्रसिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उनकी भाभी रेखा, भाई अशोक समेत घर के अन्य सदस्य कुल के छींटे लेने के लिए खड़े थे। अचानक छींटे लेने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें रेखा देवी पत्नी अशोक नीचे फर्श पर गिर गई। कुल की रस्म स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं रेखा भीड़ में फर्श से उठ नहीं सकी। ऐसे में लोगों के पैरों के नीचे रौंदे जाने से रेखा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : पहले किया महाकुंभ में स्नान, फिर हत्या करने जोधपुर पहुंचा ‘लादेन’, 007 ग्रुप को लगा सबसे बड़ा झटका

जगह कम, भीड़ ज्यादा

उधर, हादसे के बाद रेखा को नरहड़ दरगाह में लगे चिकित्सा कैंप में ले जाया गया। जहां से चिड़ावा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अफरा-तफरी में हरियाणा के जिंद निवासी नानी देवी भी घायल हो गई। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुल की छींटों के रस्म स्थल की जगह काफी कम है। जहां सैकंड़ों की संया में जायरीन उमड़ पड़े। जो कि छींटे लेने के लिए इधर-उधर होने लगे। जिस कारण अफरा-तफरी में महिला की मौत हो गई।

इनका कहना है

अफरा-तफरी की बात सामने नहीं आई। महिला की तबीयत खराब बताई जा रही थी। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कैंप में ले जाया गया। जहां उसकी मौत होने के बात सामने आ रही है। अफरा-तफरी जैसी कोई बात नहीं आई।

विकास धींधवाल, डीएसपी चिड़ावा

यह भी पढ़ें : 551 क्विंटल चूरमा प्रसादी : JCB से मिलाया, थ्रेसर मशीनों से हुई बाटियों की पिसाई, भैंरूजी के लक्खी मेले में 4 थानों की पुलिस रहेगी तैनात