6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video मुख्यमंत्री भजन लाल पहली बार खेतडीनगर व नवलगढ़ आएंगे, जानें कब व कहां होगी सभा

मुख्यमंत्री से जिलेवासी कई अटके प्रोजेक्टों को पूरा करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री की पहली सभा खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में सुबह ग्यारह बजे होगी। इसके बाद दूसरी सभा नवलगढ़ में दोपहर एक बजे होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
video मुख्यमंत्री भजन लाल पहली बार खेतडीनगर व नवलगढ़ आएंगे, जानें कब व कहां होगी सभा

खेतडीनगर में तैयारियों का जायजा लेते विधायक धर्मपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश दाधीच व अन्य।

Cm Bhajan lal shrama visit Khetri and Nawalgarh

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। वे बुधवार को शेखावाटी में तीन सभा करेंगे। मुख्यमंत्री से जिलेवासी कई अटके प्रोजेक्टों को पूरा करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री की पहली सभा खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में सुबह ग्यारह बजे होगी। इसके बाद दूसरी सभा नवलगढ़ में दोपहर एक बजे होगी। तीसरी सभा श्रीमाधोपुर में दोपहर बाद तीन बजे होगी। तैयारियों का जायजा लेने आए जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने केवल नहर के नाम पर राजनीति की। अब नहर के लिए एमओयू हो गया है। इस बार डबल इंजन की सरकार धरातल पर नहर लाकर रहेगी। नहर का पानी पीने व सिंचाई दोनों के काम आएगा।

तैयारियां पूरी: मुकेश दाधीच
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि राज्य में ईआरसीपी व यमुना जल समझौता से पानी मिलेगा। इसकी आभार सभा को सम्बोधित करने मुख्यमंत्री आएंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विशम्भर पूनिया, प्यारेलाल ढूकिया, संजय जांगिड़, कमलकांत शर्मा, सरजीत चौधरी व अन्य मौजूद रहे।


यह उम्मीद
-केसीसी के प्रोजेक्ट नए सिरे से शुरू करने की घोषणा हो।
-ओवरब्रिज व अंडरब्रिज की घोषणा हो।
-बाईपास व हाईवे के कार्य को गति मिले।
-मनसा माता क्षेत्र में पैंथर सफारी शुरू हो।
-कुम्भाराम लिफ्ट योजना के लिए बजट मिले।
-कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती में सेट की अनिवार्यता खत्म हो, इस कारण दस लाख युवा परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
-राजस्थान की तर्ज पर केन्द्र में ईडब्ल्यूएस आरक्षण में जमीन की शर्त हटाई जाए।
-दौरासर गांव में शौर्य पार्क के लिए बजट दिया जाए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग