15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडावा में विधायक व सांसद के बीच कड़ा मुकाबला, सूरजगढ़ में पूर्व सांसद मैदान में

Political news : सातों विधानसभा क्षेत्र में से मात्र सूरजगढ़ विधानसभा सीट ही वर्तमान में भाजपा के पास है। यहां पिछले चुनाव में सुभाष पूनिया ने श्रवणकुमार को 3425 वोटों से हराया था। इस बार भी सुभाष पूनिया यहां से दावेदारी जता रहे थे लेकिन यहां से उनका टिकट काटकर संतोष अहलावत को दिया गया है।

2 min read
Google source verification
मंडावा में विधायक व सांसद के बीच कड़ा मुकाबला, सूरजगढ़ में पूर्व सांसद मैदान में

मंडावा में विधायक व सांसद के बीच कड़ा मुकाबला, सूरजगढ़ में पूर्व सांसद मैदान में

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया है। जबकि कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में जिले की सातों विधानसभा सीटों में से केवल मंडावा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। यहां से रीटा चौधरी को टिकट दिया गया है। रीटा मंडावा से पांचवीं बार विधायक का चुनाव लड़ेंगी। वह एक बार निर्दलीय और तीन बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं संतोष अहलावत तीसरी बार विधायक का चुनाव लड़ेंगी। वह दो बार पूर्व में भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं।

सूरजगढ़ से पूनिया को नहीं दिया टिकट

सातों विधानसभा क्षेत्र में से मात्र सूरजगढ़ विधानसभा सीट ही वर्तमान में भाजपा के पास है। यहां पिछले चुनाव में सुभाष पूनिया ने श्रवणकुमार को 3425 वोटों से हराया था। इस बार भी सुभाष पूनिया यहां से दावेदारी जता रहे थे लेकिन यहां से उनका टिकट काटकर संतोष अहलावत को दिया गया है।

भाजपा की घोषित पांच सीटों में चार पर जाट समाज के प्रत्याशी

भाजपा की ओर से जिले मे घोषित किए गए पांच प्रत्याशियों में से चार जाट समाज से हैं। सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, मंडावा से नरेंद्र खींचड़, झुंझुनूं से बबलू चौधरी व उदयपुरवाटी से शुभकरण चौधरी जाट समाज से हैं। नवलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रम जाखल राजपूत समाज से हैं।

मंडावा सीट पर होगी कांटे की टक्कर

मंडावा में कांग्रेस से विधायक रीटा चौधरी और भाजपा से सांसद नरेंद्र खींचड़ के बीच मुकाबला होगा। दोनों पहले भी तीन विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हो चुके हैं। वर्ष 2008 में रीटा और 2013 और 2018 में नरेन्द्र खींचड़ की जीत हुई। बाद में नरेंद्र खींचड़ सांसद बन गए और इस सीट पर 2019 में हुए उप चुनाव में रीटा चौधरी ने जीत हासिल की। रीटा ने भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा को 33704 वोटों से हराया। रीटा कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसीसी चीफ रहे रामनारायण चौधरी की पुत्री है। रीटा मंडावा से दो बार चुनाव जीत चुकी और दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा प्रत्याशी बोले

विधानसभा क्षेत्र में सुझाव पेटिका रखी गई थी। पेटिका में आने वाले जनता के सुझाव और समस्याओं को लेकर बनाए जाने वाले एजेंडे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मैंने सांसद बनने की वजह से पद छोड़ा था। रीटा चौधरी उप चुनाव में जीती हैं। अब भी भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। क्योंकि मंडावा विधानसभा क्षेत्र की जनता जानती है कि विकास कार्य किसने कराए हैं।

-नरेन्द्र खींचड़

कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं

जीत का एजेंडा विकास और क्षेत्र में अमन चैन रहेगा। क्षेत्र में विकास करवाया है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत मिली है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद कुंभाराम लिफ्ट का काम शुरू कराया। क्षेत्र की जनता का सहयोग मिला है। इसकी वजह से आगे भी अनेक कार्य कराएं जाएंगे।

-रीटा चौधरी