14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रूरता: राजस्थान में नग्न करके बेल्टों से बुरी तरह पीटा… वीडियो में हाथ जोड़ता रहा युवक

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव की घटना, पहले नग्न किया, फिर मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया, मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

फाइल फोटो: पत्रिका

झुंझुनूं। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के धोलाखेड़ा गांव में 23 जून को हुई एक घटना का वीडियो शनिवार को वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस वीडियो में एक युवक को पूरी तरह से नग्न करके उसके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई। करीब पौने दो मिनट का वीडियो सामने आया है। जिसमें 30 से ज्यादा बार पूरी ताकत के साथ आरोपियों ने पीड़ित को पीटा है। यही नहीं गाली गलौच की गई। इस दौरान पीड़ित बार—बार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और कोई पैसे देने की बात बोलता रहा। लेकिन आरोपियों ने जरा सा भी रहम नहीं किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और नवलगढ़ डीएसपी ने गुढ़ा में ही कैंप करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक धोलाखेड़ा निवासी महेश दूधवाल ने 25 जून को गुढ़ागौड़जी थाने में मामला दर्ज करवाया कि 23 जून की रात को वह अपने गांव से उदयपुरवाटी जा रहा था। धोलाखेड़ा शराब ठेके सामने उसे गांव के कुछ युवक मिले। जिन्होंने उसे जबरदस्ती अपनी कैंपर गाड़ी में बैठाया और मारपीट शुरू कर दी। एक जगह ले जाकर महेश दूधवाल के सारे कपड़े उतरवाकर उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो बनाया गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन जो वीडियो सामने आया है। उसमें दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत में पैसों के लेन देन को लेकर यह मारपीट की गई। लेकिन मारपीट बर्बरतापूर्ण और तालिबानी तरीके से की गई।