30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी बहन सरिता स्वस्थ होकर घर लौटी, छोटी बहन ने दम तोड़ा, छाया मातम

मनसा माता के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से घायल हुई युवती की शनिवार देर रात मौत हो गई। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है।

2 min read
Google source verification
Elder sister returned home after recovering, younger sister died

पचलंगी (झुंझुनूं)। मनसा माता के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से घायल हुई युवती की शनिवार देर रात मौत हो गई। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। हादसा 29 मई को हुआ था। उस दिन आठ जनों की मौत हो गई थी। इसके बाद दो महिलाओं ने और दम तोड़ दिया। जबकि प्रियंका की बड़ी बहन शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौटी।

मणकसास राजीवपुरा ढाणी अगली निवासी प्रियंका गुर्जर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका जयपुर के राजकीय सवाई मानसिंह चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। प्रियंका के ताऊ रामजीलाल गुर्जर ने बताया कि प्रियंका [16] ने इलाज के दौरान शनिवार रात्रि लगभग 11:30 बजे दम तोड़ दिया। रविवार को प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन शव लेकर राजीवपुरा ढाणी अगली में पहुंचे तो मातम छा गया व दसवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका का गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें : भांजे की शादी में मायरा भरने से पहले मामा की मौत, घर में मचा कोहराम

प्रियंका ने बाघोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से इस वर्ष नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। इस बार दसवीं कक्षा में प्रवेश किया था। हादसे में प्रियंका की मां ग्यारसी देवी व बड़ी बहन सरिता भी घायल हो गई थी। दोनों का इलाज सीकर के राजकीय चिकित्सालय में चल रहा था।

प्रियंका की मां ग्यारसी देवी घटना के चार-पांच दिन में ठीक हो कर घर आ गई थी। वहीं प्रियंका की बड़ी बहन सरिता शनिवार को स्वस्थ होकर घर पहुंची। हादसे को लेकर सरिता अभी भी डरी हुई है।

यह भी पढ़ें : हादसे में बेटे की मौत पर सदमे में चल बसी मां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा गांव


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग