28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहां से जीते थे भाजपा के सुभाष पूनिया अब वहां से हारी भाजपा

इस वार्ड से पहले भाजपा के सुभाष पूनिया जीते थे। वे प्रधान बने थे। बाद में वे सूरजगढ़ से विधायक बन गए थे। तब उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया था। इस कारण यहां उप चुनाव हुए। अब वे इसी वार्ड से भाजपा को नहीं जिता सके।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

जहां से जीते थे भाजपा के सुभाष पूनिया अब वहां से हारी भाजपा


jhunjhunu news

झुंझुनूं। जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 12 के उप चुनाव में भाजपा के बलवान को 126 मतों से हराकर निर्दलीय ओमप्रकाश ने चुनाव जीत लिया। बलवान को 2322 तथा निर्दलीय ओमप्रकाश को 2448 मत मिले। निर्दलीय राजेश गोदारा को 761 और चन्द्रकला को 23 मत मिले।
इस वार्ड से पहले भाजपा के सुभाष पूनिया जीते थे। वे प्रधान बने थे। बाद में वे सूरजगढ़ से विधायक बन गए थे। तब उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया था। इस कारण यहां उप चुनाव हुए। अब वे इसी वार्ड से भाजपा को नहीं जिता सके। अब यहां प्रधान का उप चुनाव होगा। इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
रिटर्निग अधिकारी अभिलाषा ने बताया कि बलवान को 2322 तथा निर्दलीय ओम प्रकाश को 2448 मत मिले। 20 वोट नोटा पर भी डाले गए।


सौ नए सदस्य बनाने वाला ही भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होगा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बार प्रदेश में 80 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जुलाई को करेंगे।यह बात सदस्यता अभियान के राजस्थान प्रभारी एवं विधायक सतीश पूनियां ने सोमवार को मुनी आश्रम में संगठन पूर्व सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कही।
पूनिया ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर सौ नए सदस्य बनाने होंगे, इसके लिए स्मार्टफोन पर मिस्ड कॉल किया जा सकता है। कॉल के बाद उन्हें एक लिंक भेजा जाएगा, जिसे खोलने पर फॉर्म भरकर भेजने पर ओटीपी आएगा।वहीं साधारण फोन से मिस कॉल के बाद में पार्टी कार्यालय से कॉल आएगा जो कि सम्बंधित व्यक्ति से नाम, पता, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर व पिनकोड की जानकारी लेगा।एक मोबाइल फोन को अधिकतम चार बार काम लिया जा सकता है।सौ सदस्य बनाने वाला ही पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा।कार्यशाला में अतिथि के तौर पर दिनेश धाबाई, मनीष पारीक, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विधायक सुभाष पूनिया, पूर्वविधायक शुभकरण चौधरी, नगरपरिषद सभापति सुदेश अहलावत, प्रधान कैलाश मेघवाल व गिरधारी खींचड मौजूद थे।इस अवसर जिला महामंत्री राजेन्द्र भांभू, विश्वम्भर पूनिया, प्रमोद खंडेलिया, विमला चौधरी, अरूणा सिहाग, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक सिंह बड़ागांव, प्रदेश मंत्री ओबीसी शीशराम राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, डॉ. राजेश बाबल, प्रमोद जानू, कमल अग्रवाल, लोकसभा मीडिया संयोजक संतोष शर्मा, सरजीत चौधरी, जिला मंत्री सुनील लाम्बा, नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, विपुल छक्कड़, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, इंद्राज सैनी, सतीश खीचड़ बाकरा, संजय मोरवाल आदि उपस्थित रहे।