5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सूरजगढ़ रोड पर झुंपा स्टैंड के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार जीप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
father and son death in road accident in jhunjhunu

चिड़ावा (झुंझुनूं)। सूरजगढ़ रोड पर झुंपा स्टैंड के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार जीप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के शिकार हुए दो वर्षीय बालक का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस संबंध में मृतक के भाई भूरीवास निवासी परमजीत लांबा ने थाने में रिपोर्ट दी।

जानकारी के अनुसार भूरीवास (बुहाना) निवासी आशीष लांबा अपनी पत्नी मुकेश देवी और पुत्र पीयूष को बाइक पर लेकर ससुराल बिशनपुरा जा रहा था। अचानक झुंपा स्टैंड के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार आशीष और उसके पुत्र पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में आशीष की पत्नी मुकेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों ने चिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां बीसीएमओ डॉ.अनिल लांबा, डॉ.टीना ढाका ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

यह भी पढ़ें : कार ने खाई छह पलटी, युवक की मौत, अगले महीने होनी थी शादी, सामने आया Video

बाद में गंभीर हालत में मुकेश को जयपुर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के शिकार हुए पिता-पुत्र के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूरजगढ़ थानाधिकारी भजनाराम, एएसआई हवासिंह, हैड कांस्टेबल शीशराम ने परिजन से रिपोर्ट ली। डीएसपी शिवरतन गोदारा भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें : निजी स्कूल के शिक्षक से मांगी तीन लाख की रंगदारी, धमकी भरा पत्र में लिखा, 'तो अंजाम मौत होगा...'