6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं का राजकीय बीडीके अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में इसलिए रहा राजस्थान में प्रथम

झुंझुनूं के अलावा इस दौड़ में हनुमानगढ़ व चित्तौडगढ़़ जिला शामिल है।

2 min read
Google source verification
BDK hospital jhunjhunu


झुंझुनूं. कायाकल्प में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने वाला हमारा जिला राजकीय बीडीके अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की दौड़ में इनाम पाने वाले प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। राज्य सरकार की ओर से इस पर मोहर लगा दी है। अब दो माह बाद केन्द्र से आने वाली टीम की मोहर लगना शेष है। झुंझुनूं के अलावा इस दौड़ में हनुमानगढ़ व चित्तौडगढ़़ जिला शामिल है। सफल रहने पर हमारे अस्पताल को विकास के लिए पांच साल तक हर साल 25 लाख रुपए के हिसाब से पांच साल में सवा करोड़ रुपए मिलेंगे। राजकीय बीडीके अस्पताल को हाल ही में कायाकल्प योजना में प्रदेशभर में अव्वल रहने पर 50 लाख रुपए मिले हैं।

इसके बाद में अब हमारा अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में इनाम पाने वाले अस्पतालों की सूची में भी शामिल हो गया है। इसके लिए गत साल 29 अप्रेल को स्टेट की टीम, 23 मई को दिल्ली की टीम, नौ जून को स्टेट, 20 जून को पीडी एनएचएम व14 सितम्बर को स्टेट नोडल अधिकारी रामबाबू जायसवाल के नेतृत्व में असेसमेंट्र के बाद में राजकीय बीडीके अस्पताल को 75 प्रतिशत अंक दे दिए है।अब दिल्ली की टीम की ओर से सर्टिफिकेशन देना शेष है।



मिलेंगे प्रति बैड दस हजार

एसेस्मेंट में अस्पताल के खरा उतरने पर 250 बैड़ वाले हमारे अस्पताल को प्रति बैड दस हजार रुपए की राशि पांच वर्षों तक दी जाएगी। प्रदेश में अभी तक राजसमंद ऐसा जिला है जो कि इस टेस्ट में अभी तक खरा उतरा है।



18 चैक लिस्ट

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल को निर्धारित 18 चैक लिस्ट के आधार पर टीम की ओर से अस्पतालों को नम्बर दिए जाते हैं। इस चैक लिस्ट में एक्सीडेंट इमरजेंसी, ओपीडी, लेबर रूम, मेटरनेटी वार्ड, पीडियाट्रिक्स, एसएनसीयू, एमटीसी, ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट पार्टम यूनिट, आईसीयू, आईपीडी, ब्लड बैंक, लैबोरेट्री, रेडियोलॉजी, फॉर्मसी, आगजीलेटी सर्विसेज, मोर्चरी व सामान्य प्रशासन शामिल है।



इनका कहना है...

राज्य की टीम की ओर से असेसमेंट किया जा चुका है, अब दिल्ली की टीम का आना बाकि है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में बीडीके अस्पताल फिलहाल प्रथम स्थान पर चल रहा है।राशि मिलने से अस्पताल का विकास होगा।
डॉ. महिपाल सिंह पंवार,
नोडल अधिकारी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस झुंझुनूं

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग