
क्लिप बनाकर बलात्कार, अब मांग रहे एक लाख रुपए
उदयपुरवाटी.अलवर के थानागाजी जैसी घटना अब जिले में होने लगी है। एक युवक ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया, बाद में दोस्तों के साथ ब्लैकमेल कर सामूहिक बलात्कार करते रहे। आरोपित युवकों ने वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगे। आए दिन हो रही ज्यादती से परेशान पीडि़ता ने पूरी कहानी पति को बताई। इस पर पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीआइ भगवान सहाय मीणा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि दस जनवरी हरिपुरा निवासी मनीष सैनी ने उसका नहाते हुए का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में एक लाख रुपए मांगे। पीडि़ता का आरोप है कि ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मनीष सैनी ने वीडियो गांव के जीतु सैनी और सुरेश जाट को दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे डरा धमकाकर बलात्कार करते रहे। अपने साथ हो रही लगातार ज्यादती से परेशान महिला ने पति को अपने साथ हो रहे घटना के बारे में पति को बताया। बाद में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
क्षेत्र में एक माह के भीतर बलात्कार की 9वीं घटना है।ऐसे में अभिभावक व परिजन बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिन्तित हो गए हैं।
-तीन अप्रेल को पांच साल की मासूम नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर किया बलात्कार।
-11 अप्रेल को एक महिला ने शादी का झांसा देकर, 13 अप्रेल को शौच करने गई युवती का अपहरण कर बलात्कार किया।
-12 अप्रेल को घर में टीवी देख रही नाबालिग हुई शिकार।
-18 अप्रेल को छह साल की मासूम से बलात्कार।
-21 अप्रेल को किशोर ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ बलात्कार किया।
-22 अप्रेल शौच के लिए गई नाबालिग से बलात्कार किया।
बगड. एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि युवती ने रिपोर्ट दी है कि सीकर के डाबडी निवासी लक्ष्मणसिंह राजपूत ने उसे शादी का झांसा देकर जयपुर, अलवर, झुंझुनूं एवं अपने घर बुलाकर बलात्कार किया।
Published on:
08 May 2019 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
