
बीएड किए हुए योग्य युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। सरकार उनको मानदेय देगी। यह मानदेय पच्चीस से तीस हजार रुपए मासिक होगा।राजस्थान के जिलों में विद्या संबल योजना के तहत शिक्षक अब गेस्ट फेकल्टी के रूप में छात्र-छात्राओं को पढाएंगे। कक्षा 9 एवं 10 के लिए 350 रुपए प्रति घंटा मानदेय अधिकतम 25,000 रुपए मासिक तक तथा कक्षा 11 एवं 12 के लिए 400 रुपए प्रति घंटा अधिकतम 30,000 रुपए मासिक तक मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र मय दस्तावेज ब्लॉक स्तर पर संचालित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में 2 सितम्बर को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। झुंझुनूं जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विभाग के उप निदेशक पवन पूनिया ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, नवलगढ, मुकुन्दगढ, मण्डावा, झुंझुनूं, राजकीय सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, बगड, चिडावा, सूरजगढ, पिलानी, महरमपुर एवं राजकीय अम्बेडकर छात्रावास बुहाना में आवासरत कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत आवासित छात्र-छात्राओं के लिए गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों का ट्यूशन करवाया जाएगा।
इच्छुक युवा 2 सितम्बर को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। इसके लिए विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों की सेवा लिए जाने के लिए विद्या संबल योजना के तहत अध्यापक ग्रेड प्रथम एवं अध्यापक ग्रेड द्वितीय में पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक या निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
Published on:
26 Aug 2024 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
