घटना की सूचना पर थानाधिकारी भजनाराम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घायल होशियार सिंह मील को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान होशियार सिंह की मौत हो गई। वहीं दोनों आरोपी पोते फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अमित अभी फरार है। जिसे पकड़ने के लिए बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी, थानाधिकारी भजनाराम चौधरी, एएसआइ धूड़ सिंह व एएसआइ सूबेसिंह के नेतृत्व में चार टीमों को भेजा गया है।