5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के टाइगर झुंझुनूं में तोड़ेंगे अपरा​धियों की कमर, जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय पुलिस सेवा के अ​धिकारी शरद चौधरी ने झुंझुनूं में एसपी का पद संभालते ही कहा कि मैं व्य​क्तिगत तौर पर अपरा​धियों की कमर तोड़ने में विश्वास रखता हूं।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

भारतीय पुलिस सेवा के अ​धिकारी शरद चौधरी

भारतीय पुलिस सेवा के अ​धिकारी शरद चौधरी ने झुंझुनूं में एसपी का पद संभालते ही कहा कि मैं व्य​क्तिगत तौर पर
अपरा​धियों की कमर तोड़ने में विश्वास रखता हूं। उन्होंने सावन पूर्णिमा को भद्रा खत्म होने के बाद झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। आते ही उन्होंने अपरा​धियों को अपने इरादे साफ तोर पर बता दिए हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार की जो प्राथमिकताए हैं, वे ही मेरी प्राथमिकता रहेंगी। झुंझुनूं जिले में अमन चैन रहे। वैसे मैं अपराधियों की कमर तोड़ने में विश्वास रखता हूं। इसका मतलब है कि पुलिस की टैग लाइन के अनुसार आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस की भाषा में एसपी को टाइगर के नाम से बोलते हैं। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने बातचीत की। पेश है बातचीत के मुख्य अंश...।

सवाल: जिले को लेकर क्या प्राथमिकता रहेंगी?

जवाब: अभी मैं जोधपुर से आया हूं। कई जिलों में एसपी रह चुका। तीन दिन में जिले के पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर प्लान बनाऊंगा और प्राथमिकता तय की जाएगी। फिलहाल 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान शांति रहे। माहौल सौहार्दपूर्ण रहे, किसी को कोई परेशानी नहीं हो, यह प्राथमिकता रहेगी।

सवाल: हरियाणा की सीमा से अपराध बढ़ रहा है, इसे रोकने के लिए कोई विशेष प्लान?

जवाब: अभी जिले की भौगोलिक स्थिति का पता कर रहा हूं, इसके बाद प्लान बनाएंगे। अपराधियों की धरपकड़ करेंगे।

सवाल:लकड़ी व डीजल की तस्करी बढ़ रही है, इसको लेकर कोई योजना?

जवाब: अपराधियों में भय पैदा होगा। तस्करी भी रुकेगी। पुलिस टीम के साथ मेरी चर्चा चल रही है। ऐसा प्लान बनाएंगे, अपराधी भविष्य में अपराध नहीं करे।

सवाल: और कुछ अलग करना चाहेंगे?

जवाब: अभी क्या होता है एसपी, एएसपी, डिप्टी व थानेदार बदल जाते हैं तो जनता को नए अधिकारियों के नम्बर पता नहीं होते। अब ऐसा होगा, अधिकारी बदल जाएंगे लेकिन मोबाइल नम्बर नहीं बदलेंगे। सीयूजी नम्बरों को एक्टिव किया जाएगा। थानेदार बदल जाएंगे, लेकिन उनके मोबाइल नम्बर नहीं बदलेंगे। यूपी में ऐसा ही होता है।

जानें एसपी का परिचय

नाम शरद चौधरी

जन्म अक्टूबर 1968 कानपुर उत्तर प्रदेश

अब तक पदों पर रहे

डिप्टी कमिश्नर पुलिस जोधपुर

एसपी कोटा सिटी

एसपी सीआईडी सीबी जयपुर

एसपी कोटा ग्रामीण

एसपी बाड़मेर

एसपी एसीबी जयपुर व अन्य पदों पर रह चुके।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग