17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की सबसे अमीर बेटी अब बनेंगी राजस्थान के इस गांव बहू, ये है ससुराल की पुश्तैनी हवेली

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ तय हुई है।

2 min read
Google source verification
isha ambani daughter in law of piramal empire in jhunjhunu rajasthan

झुंझुनूं.

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ तय हुई है। आनंद पीरामल, पीरामल ग्रुप के संस्थापक सेठ पीरामल के प्रपौत्र हैं और अजय पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं के बगड़ कस्बे के रहने वाले हैं। आपको बता दें आनंद पीरामल और ईशा अंबानी लंबे समय से दोस्त रहें हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशकों पुराना दोस्ती का मजबूत रिश्ता है। आनंद पिरामल भारत की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पिरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। पिरामल रियल्टी से पहले आनंद ने ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए "पिरामल स्वास्थ्य" की स्थापना की थी, जो आज एक दिन में 40,000 से अधिक रोगियों का इलाज कर रही है। वह पिरामल ग्रुप के कार्यकारी निदेशक भी हैं। इससे पहले आनंद "इंडियन मर्चेंट चैंबर" की युवा विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट भी रहे। आनंद ने महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा को शादी का प्रस्ताव दिया। यह भी तय है कि वह शादी के बाद यहां जरूर जाएंगी। क्योंकि पीरामल परिवार का यह पैतृक गांव है। बगड़ भले ही एक छोटा कस्बा है। लेकिन, यहां की हवेलियां दुनियाभर में मशहूर हैं।

चार दशक पुरानी दोस्ती

आपको बता दें अंबानी और पीरामल परिवार की दोस्ती पीछले चार दशक पुरानी है। अब ये रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। जब पहले वल्र्ड वॉर के बाद अजय पीरामल के दादा सेठ पीरामल चतुर्भुज मखारिया 50 रुपए लेकर राजस्थान के बगड़ कस्बे से मुम्बई पहुंचे थे।

बगड़ कस्बे में है पीरामल हवेली
पीरमल ग्रुप की पुश्तैनी हवेली बगड़ कस्बे में स्थित है। देशभर में यहां की हवेलियां काफी मशहूर है। पीरामल हवेली को अब होटल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें टूरिस्ट आकर रुकते है। यह पुश्तैनी हवेली आज भी पीरामल ग्रुप के पास ही है।

जगाई थी शिक्षा की ज्योत
सेठ पीरामल ने आजादी से पहले शेखावाटी में शिक्षा की ज्योत जगाई थी। आज शेखावाटी को शिक्षा की नगरी कहा जाता है। यहां दूसरे राज्यों से भी पढ़ाई करने विद्यार्थी आते है।