16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu Big News : हिरासत में आरोपी की हत्या के बाद SHO संस्पेंड, 6 पुलिसकर्मी समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan News : हिरासत में आरोपी की मौत के छह दिन बाद मंडेला थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों, चिड़ावा के भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

झुंझुनूं : हिरासत में आरोपी की मौत के छह दिन बाद मंडेला थानाधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों, चिड़ावा के भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं थानाधिकारी रविन्द्र कुमार को निलंबित कर 23 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। रेप के आरोपी कोटपूतली निवासी गौरव शर्मा की 29 मई को थाने में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने पुलिसकर्मियों पर गौरव की हत्या का आरोप लगाया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर भी हत्या का आरोप

परिजन ने पुलिसकर्मियों के साथ चिडावा के भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गांव बदनगढ़ निवासी विकास कुमार स्वामी पर भी हत्या का आरोप लगाया है। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव सहित हैदराबाद से मृतक युवक गौरव व युवती को लाने व थाने में बेरहमी से मारपीट में स्वामी की मुख्य भूमिका है।

यह भी पढ़ें : Churu Lok Sabha Result Live : मतगणना जारी, आज चल जाएगा पता… कौन बनेगा चूरू सांसद? जानें पल-पल के Update